ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 26 January 2025

Punjab News: पंजाब मुख्यमंत्री को फिर मिली आतंकी से धमकी, इन नेताओं को भी सतर्क रहने की सलाह

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के खिलाफ एक वीडियो जारी कर उन्हें 'राजनीतिक मौत' की धमकी दी है। SFJ प्रमुख आतंकी पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री की बुलेटप्रूफ सुरक्षा उन्हें शारीरिक नुकसान से बचा सकती है, लेकिन 'राजनीतिक मौत' से नहीं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

SFJ ने अपने वीडियो में कहा कि भगवंत मान ने 'खालसा वहीर' नामक सामाजिक अभियान के लिए सांसद अमृतपाल सिंह और उनके साथियों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून एनएसए के तहत मामले दर्ज कराए।

Gurpatwant Singh Pannu
Gurpatwant Singh Pannu

इसके अलावा उन्होंने पीलीभीत में कथित फर्जी मुठभेड़ के लिए सीएम मान को जिम्मेदार ठहराया। जिसमें तीन सिख युवकों की जान चली गई। उन्होंने खालिस्तान जनमत संग्रह के समर्थकों पर झूठे आरोप लगाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी है।

युवाओं का गुस्सा बम की तरह फूटेगा

एसएफजे नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि पंजाब के युवा खालिस्तान के समर्थन में संगठित हो चुके हैं और यह आंदोलन पंजाब पर भारत के नियंत्रण को चुनौती देगा। जनमत संग्रह से युवाओं का गुस्सा बम की तरह फूटेगा।

Pannu released a video and also showed the video of Donald Trump's swearing-in ceremony.
Pannu released a video and also showed the video of Donald Trump's swearing-in ceremony.

AAP नेताओं और पुलिस कर्मियों के परिवारों को खतरा

इसके साथ ही एसएफजे ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और उनके परिवारों को निशाना बनाने की बात भी कही। इसने कहा कि खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ दमनात्मक कदमों के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।

इसने पंजाब के पुलिस अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि खालिस्तान समर्थक सिखों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

AAP
AAP

3 दिन पहले भी CM मान को दी थी धमकी

पन्नू ने तीन दिन पहले भी सीएम भगवंत मान को धमकी दी थी। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उनके कार्यक्रम में बदलाव किया और आज उन्होंने फरीदकोट की जगह पटियाला में झंडा फहराया। हालांकि पुलिस का कहना था कि सीएम के व्यस्त शेड्यूल के कारण ये बदलाव किया गया।

वहीं, पन्नू ने तीन दिन पहले कहा था कि फरीदकोट रेलवे स्टेशन और नेहरू स्टेडियम में उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। यहां भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने वाले हैं। सिख युवा कमर पर बम न बांधें और तिरंगा हाथ में न लें। वे सिर्फ खालिस्तान का झंडा ही पकड़ें। अमेरिका में अब डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार आ चुकी है। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदलता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।