Thursday, 24 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब सरकार का विशेष ध्यान मंडियों में लिफ्टिंग के ऊपर केन्द्रित
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब सरकार का विशेष ध्यान मंडियों में लिफटिंग के उपर केन्द्रित है। यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक (
Lal Chand Kataruchak
) ने आज यहां गेहूं (Wheat) के खरीद कार्यों का जायजा लेते हुए प्रकट किये और विभाग के अधिकारियों को इसमें तेज़ी लाने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ अनाज भवन में हुई उच्च स्तरीय बैठक में, मंत्री ने अधिकारियों को अगले 15 दिनों के दौरान मंडियों में लिफ्टिंग प्रक्रिया और तेज करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा ताकि फसल की अतिरिक्त भरमार जैसी स्थिति से बचा जा सके।