ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 03 April 2025

Punjab News: पंजाब पुलिस ने 52 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार; 5.6 किलो हेरोइन, 1.93 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य से नशे का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के 34वें दिन, पंजाब पुलिस ने गुरुवार को 52 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5.6 किलो हेरोइन, 3.2 किलो अफीम और 1.93 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस प्रकार, महज 34 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 4817 हो गई है। यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

34 FIR दर्ज

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने नशों के खिलाफ इस लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 87 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों की 200 से अधिक टीमों ने राज्यभर में 416 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 34 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीमों ने दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 449 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशों के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति - एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की गई है। इसी के तहत, पंजाब पुलिस ने ‘नशा मुक्ति’ के तहत तीन व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए इलाज करवाने के लिए सहमत किया है।