ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 23 March 2025

Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा 109 नशा तस्कर गिरफ्तार; 8.6 किलो हेरोइन, 2.9 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में नशों के सम्पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) द्वारा शुरू किए गए ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ को लगातार 23वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज 109 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.6 किलो हेरोइन, 3.3 किलो अफीम, 40 किलो भुक्की और 2.9 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसके साथ ही 23 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 2748 हो गई है। यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के आदेश

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरडेंट ऑफ पुलिस को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि 87 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 220 से अधिक पुलिस टीमों द्वारा राज्यभर में 462 स्थानों पर छापे मारे गए हैं, जिससे राज्यभर में 70 FIR दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 512 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।

70 FIR दर्ज

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इंफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में 3 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज कराने के लिए प्रेरित किया गया है।