Friday, 04 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: 469 छापों के बाद पंजाब पुलिस ने 46 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश में नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध’, को 35वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने शुक्रवार को 469 स्थलों पर छापेमारी (Raid) की, जिसके दौरान प्रदेश भर में 30 FIR दर्ज करने के बाद 46 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इसके साथ, महज 35 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 4874 हो गई है। पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 643 ग्राम हेरोइन, 450 ग्राम अफीम, 4318 नशीली गोलियाँ और 5760 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।

सब-कमेटी का गठन किया
यह ऑपरेशन राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक समान समय पर पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर चलाया गया।
जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

497 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की
इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए, विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 83 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की गिनती वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की और दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 497 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है और ऐसे ऑपरेशन राज्य में नशों के खात्मे तक जारी रहेंगे।
जिक्रयोग्य है कि पुलिस टीमों ने बठिंडा, मानसा, बरनाला, पटियाला, संगरूर और एसएएस नगर सहित छह जिलों में 315 दवाईयों की दुकानों की जांच भी की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन दुकानों पर नशीली गोलियाँ या कोई अन्य लत डालने वाली दवाइयाँ तो नहीं बेची जा रहीं और दवाओं की बिक्री संबंधी निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा है।