ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 05 April 2025

Punjab News: पंजाब पुलिस ने 71 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार; 1.5 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम बरामद

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में नशों के पूरी तरह खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के 36वें दिन, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने 71 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कबज़े से 1.5 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम और 6020 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इससे, महज 36 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 4990 हो गई है। यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

ऑपरेशन के दौरान 460 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 83 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 429 जगहों पर छापेमारी की है, जिसमें राज्यभर में 48 FIR दर्ज की गईं। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीमों ने दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 460 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब में नशों के पूरे खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इन्फोर्समेंट, डि-अडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है, जिसके तहत पंजाब पुलिस ने ‘नशा मुक्ति’ के हिस्से के रूप में एक व्यक्ति को नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए इलाज करवाने के लिए सहमत किया है।