Wednesday, 30 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब पुलिस ने पुलिस संस्थानों पर संभावित ग्रेनेड हमले को किया नाकाम, BKI मॉड्यूल के सदस्य ग्रेनेड और पिस्तौल समेत काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब (
Punjab
) को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने विदेश आधारित गैंगस्टर जीवन फौजी से संबंधित पाक-आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकवादी मॉड्यूल के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करके पुलिस संस्थानों पर संभावित ग्रेनेड हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान नरेश कुमार उर्फ बब्बू, अभिनव भगत उर्फ अभी, अजय कुमार उर्फ अज्जू और सनी कुमार, सभी निवासी हरीपुरा, अमृतसर और एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड और एक .32 बोर देसी पिस्तौल समेत पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
[caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
आगे की जांच जारी
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गैंगस्टर जीवन फौजी, जो कि विदेश से संचालन कर रहा है, गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की मदद से राज्य के सीमावर्ती जिलों में आतंकवादी मॉड्यूल चला रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुलजिमों को आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भर्ती किया गया था और कट्टरपंथी बनाया गया था। उन्होंने आगे कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को मोटरसाइकिल मुहैया करवाए गए थे और अजनाला सेक्टर से हथियारों की खेप प्राप्त करने का काम सौंपा गया था। डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम ग्रेनेडों से पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।