Monday, 19 May 2025
पंजाब
Punjab News: ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वालों से विनम्रता से पेश आने पर पंजाब पुलिस के ट्रैफ़िक पुलिस कर्मचारियों का सम्मान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: ट्रैफ़िक पुलिस का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) ट्रैफ़िक अमरदीप सिंह राय ने ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान करने की बजाय उनके प्रति विनम्र और जागरूक रवैया अपनाने पर बटाला के चार ट्रैफ़िक पुलिस (
Traffic Police
) कर्मचारियों को सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
सम्मानित किए गए पुलिस कर्मचारियों में इंचार्ज ट्रैफ़िक स्टाफ बटाला इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह, उनकी टीम के सदस्य एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई सुखविंदर सिंह और होम गार्ड शमशेर सिंह शामिल हैं। एडीजीपी अमरदीप सिंह राय ने इन ट्रैफ़िक कर्मचारियों को उनके मिसाली व्यवहार के लिए प्रशंसा पत्र (क्लास-1) और नकद इनाम भेंट किए।