ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 28 May 2025

Punjab News: पंजाब में अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री का निधन, CM भगवंत मान ने जताया दुख

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा (Sukhdev Singh Dhindsa) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को शाम 5 बजे उन्होंने मोहाली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। ढींडसा की बेटी विदेश में है। वह कल भारत पहुंचेगी। ऐसे में 30 मई को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर साल 2019 में केंद्र सरकार ने सुखदेव सिंह ढींडसा (Sukhdev Singh Dhindsa) को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया था, लेकिन उन्होंने दिसंबर 2020 में किसान आंदोलन के समर्थन में अवॉर्ड लौटा दिया था। वे वर्ष 2000 से 2004 तक केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे। ढींडसा पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के साथी रहे हैं। उनके बेटे परमिंदर सिंह ढींडसा भी पंजाब सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। [caption id="attachment_72730" align="aligncenter" width="800"] Sukhdev Singh Dhindsa Sukhdev Singh Dhindsa[/caption]

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने धार्मिक सजा सुनाई

पिछले साल ढींडसा को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने धार्मिक सजा सुनाई थी। उन्होंने गोल्डन टेंपल में व्हीलचेयर पर बैठकर गेट पर पहरेदारी की थी। ढींडसा के निधन पर CM भगवंत मान समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया।