ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 10 March 2025

Punjab News: पंजाब में 8 पुलिस अधिकारी बने SSP, 10 अफसरों को नई तैनाती के आदेश, पढ़ें लिस्ट

Punjab News: पंजाब में 8 पुलिस अधिकारी बने SSP, 10 अफसरों को नई तैनाती के आदेश, पढ़ें लिस्ट

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: Punjab Vigilance Bureau Officers Posting Order - पंजाब सरकार (Punjab Government) ने अभी अभी पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने 10 अफसरों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं ।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस दौरान 8 अफसरों को विजिलेंस की विभिन्न रेंजों और EWO विंग में बतौर SSP तैनाती दी गई है। IPS अधिकारी डी. हरीश कुमार ओमप्रकाश को जॉइंट डायरेक्टर (एडमिन) के साथ ही SSP विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

मनजीत सिंह को SSP विजिलेंस फिरोजपुर

इसके अलावा मनजीत सिंह को SSP विजिलेंस फिरोजपुर रेंज, अरुण सैनी को SSP विजिलेंस रूपनगर रेंज, लखबीर सिंह को SSP विजिलेंस अमृतसर रेंज, हरप्रीत सिंह को SSP विजिलेंस जालंधर रेंज, जगतप्रीत सिंह को एसएसपी विजिलेंस लुधियाना रेंज लगाया गया है।

राजपाल सिंह को एसएसपी विजिलेंस, पटियाला रेंज और रूपिंदर कौर को एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो, EWO विंग लुधियाना। इससे पहले, 9 मार्च को 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए थे, जिसमें 6 विजिलेंस के एसएसपी हटाए गए थे।