Friday, 25 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब के 'आम आदमी क्लीनिक' मॉडल को विश्व स्तर पर मिली प्रशंसा, ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने मॉडल ऑस्ट्रेलिया में अपनाने में दिखाई दिलचस्पी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (
Punjab Govt
) द्वारा राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को और मजबूत करने और कायाकल्प करने की दिशा में एक और बुलंदी हासिल करते हुए आम आदमी क्लीनिकों (एएसी) को तब विश्व स्तर पर मान्यता हासिल हुई जब उच्च स्तरीय 14 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मॉडल को अपनाने में गहरी दिलचस्पी दिखाई।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मेंबर ऑफ पार्लियामेंट (एमपी) स्टेट ऑफ विक्टोरिया डायलोन व्हाइट (प्रतिनिधिमंडल के नेता) और एमपी स्टेट ऑफ विक्टोरिया मैथ्यू हिलाकरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आज मोहाली में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधा- आम आदमी क्लीनिक और तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य देखभाल सुविधा - पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलीअरी साइंसेज (पीआईएलबीएस) का दौरा किया।
[caption id="attachment_29482" align="aligncenter" width="800"]
Punjab's 'Aam Aadmi Clinic' model received global acclaim[/caption]
aam-aadmi-clinic[/caption]
Punjab's 'Aam Aadmi Clinic' model received global acclaim[/caption]
मॉडल से बहुत प्रभावित हुए
इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के साथ बैठक की जहां उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल और कृषि के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक में प्रशासनिक सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कुमार राहुल, विशेष सचिव कृषि बलदीप कौर और निदेशक पीआईएलबीएस डॉ. वरिंदर सिंह भी उपस्थित थे। ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि आम आदमी क्लीनिक, जो लोगों को उनके घरों के पास 80 आवश्यक दवाएं और 38 डायग्नोस्टिक्स सहित मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, के मॉडल से बहुत प्रभावित हुए।स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को बहुत लाभ पहुंचा
इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने लोगों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा, "प्रतिनिधिमंडल यह देखकर हैरान रह गया कि सुबह 11 बजे तक, 60 से अधिक मरीज पहले ही आम आदमी क्लीनिक में सेवाएं प्राप्त कर चुके थे। वे इतने प्रभावित हुए कि वे इस मॉडल को ऑस्ट्रेलिया में अपनाना चाहते हैं, क्योंकि उनका मानना था कि यह मॉडल उनकी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को बहुत लाभ पहुंचा सकता है।" स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने मरीजों को किफायती और उन्नत इलाज मुहैया कराने के लिए पंजाब की तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य देखभाल सुविधा पीआईएलबीएस की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के स्वास्थ्य देखभाल सुधारों, खासकर चिकित्सा सेवाओं की कुशल डिलीवरी से शिक्षा लेने में दिलचस्पी दिखाई। [caption id="attachment_4480" align="aligncenter" width="800"]
aam-aadmi-clinic[/caption]