Saturday, 26 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: 'आप' की पंजाब में तालाबों की सफाई अभियान का नतीजा, खन्ना के गांव के तालाब की 50 साल बाद हुई सफाई
डेली संवाद, चंडीगढ़/खन्ना।
Punjab News: पंजाब में आप की सरकार द्वारा शुरू किए गए तालाबों की सफाई अभियान के नतीजे दिखने शुरू हो गए हैं। लुधियाना जिले के शहर खन्ना (Khanna) के गांव भुम्मदी के तालाब की करीब 50 साल बाद सफाई हुई है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
पंजाब के पंचायत मंत्री और खन्ना से विधायक तरुनप्रीत सिंह सौंद (
Tarunpreet Singh Sond
) ने शनिवार को खुद गांव भुम्मदी पहुंचकर तालाब की साफ सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गांव के सरपंच हरमनदीप सिंह ने बताया कि तालाब की मुकम्मल रूप से साफ सफाई करीब 50 साल से नहीं हुई थी। अब तालाब में से गाद निकालकर नई लुक दी जा रही है। कुछ बुजुर्गों ने बताया कि हमने अपनी सुध-बुध में पहली बार छप्पड़ का तला देखा है।
[caption id="attachment_18953" align="aligncenter" width="800"]
Tarunpreet Singh Saund[/caption]
Bhagwant Mann[/caption]
Tarunpreet Singh Saund[/caption]
ट्रीटेड पानी खेतों को दिया जाएगा
गांव वासियों ने इस अहम कार्य के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार का विशेष धन्यवाद किया है। ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि गांवों के तालाबों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले रही सरकारों ने गांवों के छप्पड़ों की कभी सार नहीं ली थी। पर अब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की योग्य अगुवाई सदका यह संभव हो सका है। सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि बरसातों से पहले सभी गांवों के छप्पड़ों का पानी निकालकर सफाई की जाए। और जहां जरूरत है वहां गाद निकालकर सफाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सफाई के बाद तालाब में सोलर मोटर लगाकर ट्रीटेड पानी खेतों को दिया जाएगा। [caption id="attachment_19936" align="aligncenter" width="1600"]
Bhagwant Mann[/caption]