ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 22 January 2025

Punjab News: पुलिस की गिरफ्त से लुटेरे फरार, जांच में जुटी पुलिस

Punjab News: पुलिस की गिरफ्त से लुटेरे फरार, जांच में जुटी पुलिस

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में आज लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर सिविल अस्पताल (Civil Hospital) से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही साफ जाहिर हुए जब दोनों बदमाशों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और अचानक से धक्का देकर भाग गए। सूत्रों पुलिस कस्टडी से भागे लुटेरों का नाम लवप्रीत सिंह कर्मवीर सिंह है। दोनों आरोपियों को 109 के कलंदरा में पुलिस ने पकड़ा था।

Robbers Lovepreet Singh and Karamveer Singh escaped from Ludhiana Civil Hospital.
Robbers Lovepreet Singh & Karamveer Singh escaped from Ludhiana Civil Hospital.

लूटपाट के मामले में दबोचे थे

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने दोनों लुटेरों को लूटपाट के मामले में जमालपुर के इलाके से दबोचा था। आज मेडिकल चेकअप करवाने के लिए दो पुलिस कर्मचारियों के साथ आए थे। अचानक से बदमाशों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और धक्का देकर भाग गए।

CCTV
CCTV

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस कर्मचारियों ने अस्पताल सहित कई इलाकों का चप्पा-चप्पा खंगाल लिया, लेकिन अभी दोनों अपराधियों का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरे भी चेक कर रही है।

वहीं शहर में लगे सेफ सिटी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है। इस मामले में एसीपी सुमित सूद ने कहा कि दोनों अपराधियों के फरार होने का समाचार उन्हें मिला है। एसएचओ डिवीजन नंबर 7 भूपिंदर सिंह को दोनों अपराधियों को जल्द पकड़ने के आदेश दिए गए हैं।