ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 15 May 2025

Punjab News: ड्रोन हमले में पीड़ित परिवार के लिए एसजीपीसी का बड़ा ऐलान

Punjab News: ड्रोन हमले में पीड़ित परिवार के लिए एसजीपीसी का बड़ा ऐलान
डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पिछले दिनों पंजाब ( Punjab ) के फिरोजपुर के गांव खाई फेमे में हुई ड्रोन हमले में सुखविंदर कौर की मौत हो गई थी। इसी बीच SGPC ने पीड़ित परिवार के लिए मदद करने का ऐलान किया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि हमले में लखविंदर सिंह के परिवार के तीन सदस्य घायल हुए थे।

परिवार की हर संभव मदद करेंगे

उन्होंने कहा कि हालांकि माता जी के देहांग की कमी पूरी नहीं की जा सकती लेकिन वो परिवार की हर संभव मदद करेंगे। ड्रोन हमले के दौरान उनके परिवार के तीन सदस्य झुलसे थे जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां माता सुखविंदर कौर की मौत हो गई है। एक अन्य सदस्य की स्थिति अभी भी गंभीर है।