ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 March 2025

Punjab News: पंजाब में शिव सेना नेता की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिव सेना नेता की गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक मोगा (Moga) एक शिवसेना नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान मंगत राम के रूप में हुई है जो शिव सेना शिंदे पार्टी मोगा के जिला अध्यक्ष थे, जिनकी अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।

सैलून में हुई पहली गोलीबारी

जानकारी शहर में पहली गोलीबारी बगियाणा बस्ती में स्टेडियम रोड पर एक सैलून में हुई, जिसमें 3 अज्ञात मोटरसाइकिल चालकों ने गोलीबारी की और सैलून मालिक को घायल कर दिया। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं दूसरी ओर, शिव सेना बाला साहेब ठाकरे शिंदे ग्रुप के जिला अध्यक्ष मंगत राम को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मंगत राम को मोगा के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।