Sunday, 18 May 2025
पंजाब
Punjab News: शहर में तीन दिन तक बंद रहेंगी दुकानें, जाने कौन-सी और क्यों
डेली संवाद, दोराहा।
Punjab News: ऑल ट्रेड यूनियन दोराहा द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक रामगढ़िया भवन,
दोराहा (Doraha)
में यूनियन के प्रधान श्री बॉबी तिवाड़ी की अगुवाई में आयोजित की गई। इस बैठक में शहर की व्यापारिक संस्थाओं के नेता और सदस्य शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इस मीटिंग में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि हर साल की तरह इस बार भी गर्मी की छुट्टियों के दौरान सद्भावना यात्रा के लिए 27, 28 और 29 जून (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) को दोराहा शहर की सभी दुकानें बंद रखी जाएंगी। इस निर्णय का उद्देश्य पूरे शहर में एकता, भाईचारा और धार्मिक सौहार्द को मजबूत करना है।
