ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 27 March 2025

Punjab News: पंजाब में श्रम निरीक्षकों की कमी जल्द होगी दूर- तरुनप्रीत सिंह सौंद

Punjab News: पंजाब में श्रम निरीक्षकों की कमी जल्द होगी दूर- तरुनप्रीत सिंह सौंद

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि पंजाब में श्रम निरीक्षकों की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

प्रिंसिपल बुध राम द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 52 श्रम निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है और जल्द ही यह कमी पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि श्रम विभाग, पंजाब के अधीन कुल 95 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से वर्तमान में 35 श्रम निरीक्षक कार्यरत हैं।

नियमित उपस्थिति संभव नहीं हो पा रही

श्रम निरीक्षकों की कमी के कारण कई कर्मचारियों को उनकी स्थायी तैनाती वाली जगह के अलावा अतिरिक्त सर्कल का प्रभार भी दिया गया है, जिससे प्रत्येक सर्कल में उनकी नियमित उपस्थिति संभव नहीं हो पा रही है।

नए श्रम निरीक्षक उपलब्ध हो जाएंगे

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा खाली पदों को भरने के लिए अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड द्वारा 09-03-2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होने के बाद विभाग को 52 नए श्रम निरीक्षक उपलब्ध हो जाएंगे।

इसके अलावा, निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रम विभाग ने "पंजाब श्रमिक सहायक" मोबाइल ऐप शुरू किया है, जिसके माध्यम से श्रमिक घर बैठे ही लाभार्थी के रूप में पंजीकरण/नवीनीकरण करा सकते हैं।