ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 27 June 2025

Punjab News: पंजाब में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, बब्बर खालसा के 3 गुर्गे गिरफ्तार

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) में पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफलता हासिल की है। पंजाब में पुलिस ने बब्बर खालसा के 3 गुर्गे को गिरफ्तार किया है।

आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, मोहाली ने पाकिस्तानी ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बताया जा रहा है कि यह मॉड्यूल यूके में बैठे निशान सिंह और पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर रिंदा द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड, 1 ग्लॉक पिस्तौल, और अन्य विस्फोटक सामग्री सहित एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सहजपाल सिंह और विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों अमृतसर ग्रामीण के रामदास के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी नाबालिग भी है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर दी है।