आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, मोहाली ने पाकिस्तानी ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बताया जा रहा है कि यह मॉड्यूल यूके में बैठे निशान सिंह और पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर रिंदा द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड, 1 ग्लॉक पिस्तौल, और अन्य विस्फोटक सामग्री सहित एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सहजपाल सिंह और विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों अमृतसर ग्रामीण के रामदास के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी नाबालिग भी है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर दी है।In an intelligence-led operation, the State Special Operation Cell (#SSOC) Mohali has successfully busted a #Pak ISI-backed Babbar Khalsa International (#BKI) terror module, being operated by #UK-based Nishan Singh and #Pakistan-based terrorist Harwinder Rinda. Three associates,… pic.twitter.com/Rx6uzFxYJo
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 27, 2025