Thursday, 22 May 2025
पंजाब
Punjab News: मुख्यमंत्री ने किसानों से बैंकों में खाते खुलवाने की अपील
डेली संवाद, धूरी (संगरूर)।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने आज धूरी सर्कल (Dhuri Circle) की उन सहकारी सभाओं का सम्मान किया, जिन्होंने 99 प्रतिशत से अधिक ऋण वसूल कर एक नई मिसाल कायम की है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष मनाने के लिए आयोजित एक समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि धूरी सर्कल की सहकारी सभाओं ने 99% से अधिक ऋण वसूली करके नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि इन सोसायटियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकि दूसरों को भी प्रेरणा मिल सके।
[caption id="attachment_72181" align="aligncenter" width="800"]
CM honoured the cooperative societies of Dhuri Circle[/caption]
CM honoured the cooperative societies of Dhuri Circle[/caption]
सहकारी बैंकों में अपने खाते खुलवाने की अपील की
भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि इन सोसायटियों ने उस समय यह शानदार काम किया है, जब राज्य भर की अधिकांश सोसायटियां अपने बकाया ऋण की वसूली करने में विफल रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है क्योंकि यह किसानों और अन्य हितधारकों के लाभ को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने किसानों और अन्य लोगों से सहकारी बैंकों में अपने खाते खुलवाने की अपील की, जो अन्य बैंकों की तुलना में ऋण पर 3% कम ब्याज प्रदान करते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सहकारी बैंकों के बारे में कई गलतफहमियां हैं और किसानों को इसका शिकार नहीं होना चाहिए।की ये मांग
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार इन बैंकों की कार्यकुशलता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बैंकिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों की सेवाएं भी ले रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह समय की मांग है कि किसान इन बैंकों में अपने खाते खोलें ताकि बैंकों में आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिल सके। राज्य में बड़े और खर्चीले विवाहों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ये आम किसानों की जेबों पर बड़ा बोझ डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सादे विवाहों की वकालत करते हुए कहा कि यह समय की बहुत बड़ी आवश्यकता है ताकि किसानों को कर्ज के दुष्चक्र से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि खर्चीले विवाहों से बचना चाहिए क्योंकि ये राज्य के किसानों को कर्ज के बोझ तले दबा देते हैं, जिससे आने वाले समय में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों को एक-दूसरे की देखा-देखी फिजूल पैसे खर्च करने की अंधी दौड़ से बचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने किसानों को सहकारी सभाओं से कृषि उपकरण किराए पर लेकर उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे खेती पर होने वाले खर्च को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही सहकारी सभाओं को ऐसे उपकरणों की खरीद के लिए सब्सिडी दे रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन संसाधनों का समझदारी से उपयोग किया जाना चाहिए ताकि कृषि को लाभदायक पेशा बनाया जा सके और इस पर होने वाले खर्च को कम किया जा सके।