Saturday, 17 May 2025
राजनीति
Punjab News: नशा तस्करों की पीठ थपथपाने वालों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया- अरविंद केजरीवाल
डेली संवाद, जलालाबाद (होशियारपुर)।
Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
(Arvind Kejriwal)
ने आज कहा कि पिछली सरकारों की नशा तस्करों से मिलीभगत होने के कारण नशों ने राज्य को अपनी चपेट में ले लिया था। नशा मुक्ति यात्रा के दौरान जन समूह को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों द्वारा बहुत ही भावुक लहजे में दुख-तकलीफें साझा की गईं जिससे सिद्ध होता है कि पिछली सरकारों ने नशों से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की इस अनदेखी के कारण ही नशों की लानत ने पैर पसार लिए थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों ने न सिर्फ नशा बेचने वालों को संरक्षण दिया बल्कि उन्होंने खुद अपने सरकारी वाहनों में यह कारोबार चलाया।
'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार नशों के खतरे के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने नौजवानों को इस लानत का शिकार नहीं होने देगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशों की आपूर्ति लाइन तोड़ने के उपरांत राज्य सरकार का मुख्य ध्यान अब नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही नशा छुड़ाओ केंद्रों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशों की यह बुराई रातों-रात नहीं पैदा हुई बल्कि सालों से इसने अपने पैर पसारे हैं, जिससे पिछली सरकारों के दौरान अनगिनत परिवार नशों के शिकार हुए। उन्होंने कहा कि नशों ने राज्य की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है, जिससे उनके परिवारों को बेहद दुख सहना पड़ा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार न सिर्फ नशे की आपूर्ति लाइन तोड़ रही है बल्कि राज्य सरकार नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस समस्या को आम लोगों के सक्रिय सहयोग से ही हल किया जा सकता है। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि नशों के खात्मे के लिए राज्य सरकार दोहरी नीति अपनाएगी, जिसके तहत एक तरफ नशा तस्करी को रोका जाएगा और दूसरी तरफ नशों की लानत से निपटने के लिए नौजवानों की सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पंजाब नशों की दलदल से बाहर होगा और देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह समय की मांग है कि पंजाब दुनिया भर में अपनी पुरातन शान फिर बहाल करे और हर क्षेत्र में दुनिया का ध्वजवाहक बनकर उभरे।