Monday, 26 May 2025
पंजाब
Punjab News: कनाडा स्थित तस्कर के तीन गुर्गे 2.5 किलो हेरोइन, 42 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab News:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए अभियान ' युद्ध नशों विरुद्ध' के तहत, पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर ने कनाडा स्थित नशा तस्कर सोनू द्वारा चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इसके भारत स्थित 3 गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन और 42 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के सराय अमानत खान निवासी अजयपाल सिंह उर्फ अजय; अमृतसर (
Amritsar
) के भगतांवाला निवासी हरदीप सिंह और तरनतारन के अलीपुर निवासी मिलाप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने तस्करी के कार्यों में इस्तेमाल किए जा रहे उनके काले रंग के हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पी बी 02सी वाई 6917) और सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार (एच आर 26डी वाई 5140) को भी जब्त किया है।
[caption id="attachment_72467" align="aligncenter" width="800"]
Three henchmen of Canada-based smuggler arrested[/caption]
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को कनाडा स्थित सोनू नामक व्यक्ति के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली थी, जो पंजाब स्थित अपने साथियों की मदद से नशा तस्करी रैकेट चला रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, उसके दो साथी अजयपाल सिंह और हरदीप सिंह ने हाल ही में हेरोइन की खेप प्राप्त की थी और वे लिंक रोड से अपने मोटरसाइकिल पर अड्डा खास से खुरमनियां की ओर जा रहे थे ताकि हेरोइन की खेप पहुंचाई जा सके। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों ने छापा मारा और उनके कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
[caption id="attachment_3834" align="aligncenter" width="800"]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]