ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 17 January 2025

Punjab News: शतरंज टूर्नामेंट के लिए पंजाब टीमों के ट्रायल 20 जनवरी को

Punjab News: शतरंज टूर्नामेंट के लिए पंजाब टीमों के ट्रायल 20 जनवरी को

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सेंट्रल सिविल सर्विसेज़ कल्चरल एंड बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सर्विसेज शतरंज (पुरुष और महिला) टूर्नामेंट 5 से 13 फरवरी, 2025 तक गोवा में आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पंजाब (Punjab) की पुरुष और महिला शतरंज टीमों (Chess) के लिए ट्रायल 20 जनवरी को मल्टीपर्पज़ गेम्स स्टेडियम मोहाली में सुबह 10 बजे होंगे।

ट्रायल 20 जनवरी को

खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रायलों में सुरक्षा सेवाएं /अर्ध सुरक्षा संस्थाएं/केंद्रीय पुलिस संस्थाएं/पुलिस/आरपीएफ/सीआईएसएफ/ बीएसएफ/आईटीबीपी और एनएसजी आदि के कर्मी, स्वायत्त पक्ष/अंडरटेकिंग/ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यहां तक कि केंद्रीय मंत्रालय द्वारा संचालित बैंक भी, कच्चे/दैनिक वैतनभोगी कर्मचारी, कार्यालयों में अस्थायी तौर पर काम करने वाले कर्मचारी, नए भर्ती हुए कर्मचारी, जो 6 महीने से कम समय से नियमित सेवाओं में काम कर रहे हैं, को छोड़कर बाकी विभिन्न विभागों के सरकारी मुलाज़िम (नियमित) अपने विभागों की तरफ से एन.ओ.सी. प्राप्त करने के बाद ही हिस्सा ले सकते हैं।

इस टूर्नामेंट में आने/जाने, रहने और खाने-पीने पर आने वाले खर्चे का भुगतान/वहन खिलाड़ी द्वारा निजी तौर पर किया जाएगा।