ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 04 February 2025

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, PSPCL के कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, PSPCL के कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: प्रदेश में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने आज पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय, दीनानगर, जिला गुरदासपुर में तैनात मुख्य खजांची अमृत भूषण को 2,60,000 रुपए की रिश्वत (Bribe) लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को रघुबीर सिंह, निवासी झंगी सरूप दास, जिला गुरदासपुर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।

PSPCL Chief Cashier arrested by Vigilance Bureau for taking bribe
PSPCL Chief Cashier arrested by Vigilance Bureau for taking bribe

2,60,000 रुपए की रिश्वत ली

उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने 11 के.वी. बिजली लाइनों को बदलने का कार्य करवाने के लिए 2,60,000 रुपए की रिश्वत ली थी, लेकिन उसने कभी भी उक्त बिजली लाइनों को नहीं बदला।

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, अमृतसर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।