ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 21 March 2025

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते जंगलात गार्ड को रंगे हाथों पकड़ा

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते जंगलात गार्ड को रंगे हाथों पकड़ा

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही अपनी मुहिम के तहत आज मलेरकोटला में तैनात जंगलात गार्ड (Forest Guard) हरजीत सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत (Bribe) मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मलेरकोटला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उसने कुप खुरद गांव के पास दिलावरगढ़ गांव में एक मैरिज पैलेस बनाया है, लेकिन आरोपी ने मुख्य सड़क से पैलेस तक पहुंचने के लिए रास्ता देने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

BRIBE
BRIBE

20,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत आरोपी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा, विजीलेंस ब्यूरो थाना, लुधियाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।