ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 25 March 2025

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेता हुआ ASI काबू

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेता हुआ ASI काबू

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी मुहिम के दौरान आज एस. ए. एस. नगर जिले के थाना शहर खरड़ में तैनात सहायक सब इंसपैक्टर (ASI) संजय कुमार (नंबर 459/एस.ए.एस. नगर) को 8000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस बारे में जानकारी देते हुए आज यहां विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव खरड़ के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क कर आरोप लगाया कि उसने उक्त पुलिस थाने में एक FIR दर्ज करवाई है जहां उसके केस का जांच अधिकारी ASI संजय कुमार है और उक्त पुलिस कर्मचारी ने विरोधी पक्ष को नोटिस जारी करने के बदले उससे 10000 रुपये रिश्वत मांगी है।

BRIBE
BRIBE

8000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पड़ताल के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 8000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में एस.ए.एस. नगर स्थित थाना विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड, पंजाब में उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।