Tuesday, 27 May 2025
पंजाब
Punjab News: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेने के आरोप में PSPCL का लाइनमैन गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी मुहिम के तहत, अमृतसर जिले के सब-डिवीजन जस्तरवाल में तैनात PSPCL के लाइनमैन हरदीप सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत (Bribe) मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो (
Punjab Vigilance Bureau
) के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर जिले की तहसील लोपोके के गाँव मुहारा के निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
[caption id="attachment_60166" align="aligncenter" width="800"]
bribe[/caption]
electrcity[/caption]
bribe[/caption]
15,000 रुपए की रिश्वत मांगी
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान उसके खेतों में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर गिर गया था और इसे ठीक करने के बदले में उक्त लाइनमैन ने उससे 15,000 रुपए की रिश्वत मांगी है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की पड़ताल से पता चला कि आरोपी लाइनमैन ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी और पहली किस्त के तौर पर 5,000 रुपए नकद ले लिए थे। इसके बाद, उक्त लाइनमैन ने शिकायतकर्ता को ट्रांसफार्मर लगवाने में सहायता करने के लिए एक और व्यक्ति को 1,000 रुपए देने के लिए कहा। [caption id="attachment_66543" align="aligncenter" width="800"]
electrcity[/caption]