ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 09 January 2025

Punjab News: रिश्वत लेने के आरोप में सहायक टाउन प्लानर और आर्किटेक्ट विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

Punjab News: रिश्वत लेने के आरोप में सहायक टाउन प्लानर और आर्किटेक्ट विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने नगर निगम पटियाला के सहायक टाउन प्लानर (ATP) जसपाल सिंह और पटियाला के आर्किटेक्ट अनीश खन्ना को 50,000 रुपए रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को अशोक कुमार, निवासी पातड़ां, जिला पटियाला, द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

BRIBE
BRIBE

50,000 रुपए रिश्वत ले चुका

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसके अस्पताल की इमारत का नक्शा पास करने के बदले आरोपी जसपाल सिंह ने आर्किटेक्ट अनीश खन्ना के माध्यम से 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उक्त ए.टी.पी. पहले ही आर्किटेक्ट के जरिए 50,000 रुपए रिश्वत ले चुका था और बाकी राशि की मांग कर रहा था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी आर्किटेक्ट को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 50,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सहायक टाउन प्लानर (ए.टी.पी.) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

जांच जारी

इस संबंधी दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।