ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 27 May 2025

Punjab News: पंजाब पुलिस के अफसरों पर बड़ी कार्रवाई, SHO समेत चार पुलिस अफसर गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब पुलिस के अफसरों पर बड़ी कार्रवाई, SHO समेत चार पुलिस अफसर गिरफ्तार
डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) की टीम ने आज SHO समेत चार पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह लोग फाजिल्का (Fazilka) में नाबालिग पर साइबर केस दर्ज करने की धमकी दे रहे थे। साथ ही परिवार पर लाखों रुपए की रिश्वत देने का दबाव डाला जा रहा था। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में फाजिल्का साइबर सेल (Cyber Cell) का एसएचओ, मुंशी और दो अन्य लोग शामिल है। सीएम भगवंत मान साफ कर चुके है कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। [caption id="attachment_71750" align="aligncenter" width="800"] punjab vigilance bureau punjab vigilance bureau[/caption]

पोर्न कंटेंट पर हो गया था क्लिक

इस बारे में वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पीड़ित बच्चों के परिजनों ने इस बारे में मुख्यमंत्री भगवंत मान को शिकायत दी थी। इसके बाद साइबर सेल फाजिल्का के एसएचओ को उसके साथी मुलाजिमों मुलाजिमों को एक लाख रिश्वत लेन के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा गया है। [caption id="attachment_71196" align="aligncenter" width="800"] Punjab Finance, Planning, Excise, and Taxation Minister, Advocate Harpal Singh Cheema Punjab Finance, Planning, Excise, and Taxation Minister, Advocate Harpal Singh Cheema[/caption]

नॉन-सीरियस केस था

पीड़ित परिवार का 17 साल का बच्चा साइबर क्राइम में शामिल हो गया था। बच्चा गलती से पोर्न वीडियो पर क्लिक कर गया था। यह नॉन-सीरियस केस था। लेकिन पुलिस कर्मियों ने इस चीज का फायदा उठाया। इन लोगों ने बच्चे के परिजनों को डरा-धमका कर पैसे मांगने जारी रखे। लेकिन जब जब बात नहीं बनी, तो उन्होंने मुख्यमंत्री से संपर्क किया।