ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 15 January 2025

Punjab News: विजिलेंस टीम ने राजस्व पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Punjab News: विजिलेंस टीम ने राजस्व पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज अमृतसर जिले के राजस्व हल्का चोगावा में तैनात पटवारी हरसिमरतजीत सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर की तहसील लोपोके के गांव कोहाला निवासी सरमेल सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Revenue Patwari caught by Vigilance Bureau while taking bribe
Revenue Patwari caught by Vigilance Bureau while taking bribe

20,000 रुपये रिश्वत मांगी

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि आरोपी ने 2019-2020 की जमाबंदी में जानबूझकर की गई गड़बड़ी को सुधारने के लिए उससे 20,000 रुपये रिश्वत मांगी थी।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।