ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 09 May 2025

Punjab Pakistan Border War: फिरोजरपुर समेत पंजाब के 7 जिलों में पाकिस्तान ने ड्रोन मिसाइल से किया हमला, लगातार हो रहे हैं धमाके

डेली संवाद, पठानकोट। Punjab Pakistan Border War LIVE Photos Update: पंजाब (Punjab) में अंधेरा होते ही पाकिस्तान (Pakistan) ने फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर और पठानकोट में हमला कर दिया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर पाकिस्तानी ड्रोन घुसे तो आर्मी के डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही उड़ाना शुरू कर दिया। हालांकि, पाकिस्तान लगातार ड्रोन भेज रहा है। आसमान में लगातार धमाके की आवाज आ रही है। [caption id="attachment_70877" align="aligncenter" width="800"] Pathankot Pathankot[/caption]

ड्रोन गिरने से तीन लोग झुलसे

फिरोजपुर के खाई सेमे के गांव में ड्रोन गिरने के बाद घर में आग लग गई। यहां 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय ड्रोन गिरा, घर की लाइट जल रही थी। वहीं गुरदासपुर में करतारपुर कॉरिडोर से 20 किमी दूर तेज धमाका हुआ है।

इस जिले में ब्लैकआउट

हमले के बीच पठानकोट (Pathankot) , फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, फाजिल्का और पटियाला में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है। [caption id="attachment_70870" align="aligncenter" width="800"] Punjab Pakistan Border War LIVE Photos Update Punjab Pakistan Border War LIVE Photos Update[/caption]

ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार हमले

इससे पहले कल भी भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने पंजाब में तीसरी बार हमला किया था। शुक्रवार सुबह 5 बजे भी पाकिस्तान की तरफ से अमृतसर में ड्रोन से अटैक किया गया। हालांकि, भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने खासा इलाके में 2 ड्रोन नष्ट कर डाले।