Thursday, 09 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, पिता-बेटी की मौत
डेली संवाद, पटियाला।
Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक पूरे परिवार ने जहर खा लिया है जिसमें पिता-बेटी की मौत हो गई है और दो लोगों की हालत गंभीर हालत है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला पटियाला (Patiala) में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके चलते सभी को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई।
पत्नी के साथ विकास बातिश[/caption]
मां-बेटे की हालत गंभीर
वहीं मां और बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में पिता विकास बातिश (45), बेटी खुशी बातिश (13) शामिल हैं, जबकि मां तमन्ना बातिश (43) और बेटा कनव (11) की हालत गंभीर बनी हुई है। [caption id="attachment_22971" align="aligncenter" width="1200"]
पत्नी के साथ विकास बातिश[/caption]