Skip to content

Punjab News: पंजाब में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, पिता-बेटी की मौत

पंजाब की युवती की विदेश में हत्या
पंजाब की युवती की विदेश में हत्या
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक पूरे परिवार ने जहर खा लिया है जिसमें पिता-बेटी की मौत हो गई है और दो लोगों की हालत गंभीर हालत है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला पटियाला (Patiala) में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके चलते सभी को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई।

मां-बेटे की हालत गंभीर

वहीं मां और बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में पिता विकास बातिश (45), बेटी खुशी बातिश (13) शामिल हैं, जबकि मां तमन्ना बातिश (43) और बेटा कनव (11) की हालत गंभीर बनी हुई है। [caption id="attachment_22971" align="aligncenter" width="1200"] पत्नी के साथ विकास बातिश पत्नी के साथ विकास बातिश[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।