Punjab News: पंजाब पुलिस का SI हेरोइन सहित गिरफ्तार, CIA ने घर से ड्रग मनी भी की बरामद
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, तरनतारन।
Punjab News: पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग के एक सब-इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। थाना खालड़ा में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिब सिंह को सीआईए स्टाफ ने करीब 300 ग्राम हेरोइन और कथित ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित पुलिस अधिकारी अपनी वर्दी का गलत इस्तेमाल करते हुए नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है। सूचना के आधार पर एसपी (इन्वेस्टिगेशन) रिपुतापन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।