ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 09 July 2026

Punjab News: पंजाब पुलिस का SI हेरोइन सहित गिरफ्तार, CIA ने घर से ड्रग मनी भी की बरामद

पंजाब पुलिस का SI हेरोइन सहित गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का SI हेरोइन सहित गिरफ्तार
डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग के एक सब-इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। थाना खालड़ा में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिब सिंह को सीआईए स्टाफ ने करीब 300 ग्राम हेरोइन और कथित ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित पुलिस अधिकारी अपनी वर्दी का गलत इस्तेमाल करते हुए नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है। सूचना के आधार पर एसपी (इन्वेस्टिगेशन) रिपुतापन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नकदी बरामद

पुलिस टीम ने तरनतारन के गांव मजूपुर निवासी साहिब सिंह से जुड़े झबाल क्षेत्र के पास एक अहाते में छापेमारी की। इस दौरान वहां से लगभग 300 ग्राम हेरोइन और कथित तौर पर नशा तस्करी से जुड़ी नकदी बरामद की गई। बरामदगी के बाद आरोपी सब-इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपी पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को पंजाब और अन्य राज्यों तक पहुंचाने वाले नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।