Tuesday, 14 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने माल हलका मानसा खुर्द, जिला मानसा में तैनात पटवारी हितेश कुमार को 8,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को वार्ड नंबर 2, मानसा खुर्द, जिला मानसा के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने मानसा खुर्द में अपनी पत्नी के नाम पर 4 कनाल जमीन खरीदी थी।