Skip to content

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Arrested
Arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने माल हलका मानसा खुर्द, जिला मानसा में तैनात पटवारी हितेश कुमार को 8,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को वार्ड नंबर 2, मानसा खुर्द, जिला मानसा के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने मानसा खुर्द में अपनी पत्नी के नाम पर 4 कनाल जमीन खरीदी थी।

8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

फिर शिकायतकर्ता ने आपसी सहमति से यह जमीन किसी दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी पटवारी ने तब्दील की हुई जमीन का इंतकाल माल रिकॉर्ड में दर्ज करने के बदले 25,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। रिश्वत की रकम देने के लिए राजी न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।