डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की ओर से जालंधर के सर्किट हाउस में 100 से अधिक पत्रकारों की विशेष बैठक आयोजित की गई। एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और जालंधर के मेयर वनीत धीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के सदस्यता आईडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर का औपचारिक विमोचन किया। उन्होंने एसोसिएशन के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि डिजिटल मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है।
[caption id="attachment_23187" align="aligncenter" width="1200"]
DMA Meeting News[/caption]
सीएम के साथ करवाएंगी मीटिंग
बैठक में पत्रकारों ने डिजिटल मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की सभी मांगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर पत्रकारों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, जनरल सेक्रेटरी जसविंदर सिंह आजाद, पैट्रन प्रदीप वर्मा, स्क्रीनिंग कमेटी के हेड गुरप्रीत संधू, एडवाइजर रविंदर शर्मा, अमित कुमार गुप्ता, उपप्रधान योगेश सूरी सहित कई पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों और अधिकारों को लेकर अपने विचार रखे।
[caption id="attachment_23188" align="aligncenter" width="1200"]
DMA Meeting[/caption]
पत्रकारों ने दिए सुझाव
बैठक के अंत में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पंजाब भर के डिजिटल मीडिया पत्रकारों से DMA से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि जल्द ही 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों और एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अजय मल्होत्रा, अर्शदीप सिंह कालड़ा, अनुराग कोंडल, सन्नी, पवन कुमार, दीपक कुमार, अवतार सिंह, सुशील शर्मा, रंजन कुमार, नरेंद्र कश्यप, जयदीप, सोनू, अशोक भगत, जीवन भास्कर, बसंत, राकेश चावला, मनीष भट्टी, सन्नी कुमार, सोड्डी, राजकुमारी, विजय अट्वाल, ज्योति बब्बर, संजीव वर्मा, संजीव कपूर, रामपाल, रंजीत भास्कर, विक्रम विक्की, दविंद्र कुमार तथा रघुवंत सिंह सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।