Monday, 25 May 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में मतदाता सूचियों की प्री-मैपिंग तेज, करोड़ों वोटरों का डेटा अपडेट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी आज यहां मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने दी।
उन्होंने कहा कि पंजाब (
Punjab
) राज्य में प्री-मैपिंग के दौरान 84 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्री-मैपिंग के दौरान वर्ष 2003 में हुई एस.आई.आर. को आधार बनाकर मौजूदा मतदाता सूचियों के साथ मिलान किया जा रहा है।