Skip to content

Punjab News: पंजाब में मतदाता सूचियों की प्री-मैपिंग तेज, करोड़ों वोटरों का डेटा अपडेट

Punjab News: पंजाब में मतदाता सूचियों की प्री-मैपिंग तेज, करोड़ों वोटरों का डेटा अपडेट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी आज यहां मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने दी। उन्होंने कहा कि पंजाब ( Punjab ) राज्य में प्री-मैपिंग के दौरान 84 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्री-मैपिंग के दौरान वर्ष 2003 में हुई एस.आई.आर. को आधार बनाकर मौजूदा मतदाता सूचियों के साथ मिलान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता की प्री-मैपिंग नहीं होती है, तो उस मतदाता को बी.एल.ओ. द्वारा दिया गया गणना फॉर्म भरकर पुनः बी.एल.ओ. के पास जमा करवाना होगा। इसके बाद संबंधित मतदाता का नाम ड्राफ्ट रोल में जोड़ दिया जाएगा।