ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 10 October 2026

Punjab News: पंजाब में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग, इलाके में मची दहशत

Punjab News: पंजाब में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग, इलाके में मची दहशत

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी इलाके में ट्रकों और गाड़ियों का वजन करवाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर करीब 15 से 16 राउंड गोलियां चलाई गईं।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी की घटना में बिल्ला पहलवान निवासी बड़ी मंडी, पट्टी घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि वह ट्रक ड्राइवर है। हालांकि, घटना में घायल हुए व्यक्ति और गोलीबारी से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

धर्मकांटा पर ट्रकों की लाइन के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, पट्टी में FCI गोदाम से गेहूं लोड करवाने के लिए ट्रक माल लेकर पट्टी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान खेमकरण रोड पर स्थित धर्मकांटा में ट्रकों की लाइन लगी हुई थी। यहां ट्रकों का वजन करवाने और लोडिंग को लेकर दो पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों की ओर से हथियार निकालकर फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 15 से 16 राउंड गोलियां चलने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

Firing in Patti, Tarn Taran, over vehicle weigh-in.jpg

गोली लगने से ट्रक ड्राइवर घायल, ईंट-पत्थर भी चले

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में बिल्ला पहलवान घायल हुआ है, जो बड़ी मंडी पट्टी का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके घायल होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों की ओर से ईंट-पत्थर चलाए जाने की भी जानकारी सामने आई है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में शेरा सिंह का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाली जा रही

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों, फायरिंग के कारणों और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। दोषियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।