Friday, 17 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab Weather Update: पंजाब के 8 जिलों में भीषण गर्मी, कई जिलों में बारिश के आसार; 20 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। एक ओर राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी, वहीं कई जिलों में बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।
मौसम विभाग (IMD) ने आज फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा के लिए भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।