डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। एक ओर राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी, वहीं कई जिलों में बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।
मौसम विभाग (IMD) ने आज फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा के लिए भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
गर्मी की चपेट में आठ जिले
18 जुलाई को भी यही आठ जिले गर्मी की चपेट में रहेंगे और इनके लिए येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
19 जुलाई को किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), तरनतारन, मोगा, बरनाला और संगरूर में वर्षा हो सकती है।
20 जुलाई को मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूरे पंजाब में बारिश होने का पूर्वानुमान है।