Puri Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 150 से अधिक घायल; भारी भीड़ और बारिश बनी वजह
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, पुरी।
Puri Jagannath Rath Yatra Stampede News: ओडिशा (Odisha) के पवित्र शहर पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। मरिचिकोट चौक के पास अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, भीड़ के दबाव और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 150 से अधिक श्रद्धालुओं को पुरी जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे और बाद में पहांडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ (Jagannath Rath Yatra) के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रथों की ओर बढ़ने लगी। यात्रा मार्ग पर तैनात स्वयंसेवक भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अचानक धक्का-मुक्की शुरू होने से कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। इससे कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।