Saturday, 04 April 2026
पंजाब
Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, रिश्वत लेते नायब कोर्ट को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान लुधियाना अदालत में नायब कोर्ट के रूप में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह को ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
[caption id="attachment_76250" align="aligncenter" width="1200"]
vigilance Bureau arrested news[/caption]
bribe[/caption]
vigilance Bureau arrested news[/caption]
₹10,000 रिश्वत और स्केचर्स जूते की मांग
आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो ( Punjab Vigilance Bureau ) के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को चंडीगढ़ रोड, लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ एक केस दर्ज था और गिरफ्तारी के दौरान शिकायतकर्ता की लाइसेंसी पिस्तौल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसका लाइसेंसी पिस्तौल वापस दिलाने से संबंधित केस में मदद करने के बदले आरोपी नायब कोर्ट ने ₹10,000 रिश्वत और स्केचर्स जूते की मांग की। [caption id="attachment_60166" align="aligncenter" width="800"]
bribe[/caption]