Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, रिश्वत लेते नायब कोर्ट को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Vigilance Bureau arrested Naib Court while accepting bribe
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान लुधियाना अदालत में नायब कोर्ट के रूप में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह को ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

vigilance Bureau arrested news
vigilance Bureau arrested news

₹10,000 रिश्वत और स्केचर्स जूते की मांग

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau)  के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को चंडीगढ़ रोड, लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ एक केस दर्ज था और गिरफ्तारी के दौरान शिकायतकर्ता की लाइसेंसी पिस्तौल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसका लाइसेंसी पिस्तौल वापस दिलाने से संबंधित केस में मदद करने के बदले आरोपी नायब कोर्ट ने ₹10,000 रिश्वत और स्केचर्स जूते की मांग की।

Punjab News: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में तैनात "अरबपति" अफसर की सैंट्रल एजैंसी से शिकायत
bribe

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने रिश्वत और स्केचर्स जूते मांगने वाली पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता रिश्वत देने या किसी भी अन्य गैर-कानूनी तरीके का सहारा लेने के लिए तैयार नहीं था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना से संपर्क किया।

उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी नायब कोर्ट को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से ₹10,000 रिश्वत राशि और स्लेटी रंग के स्केचर्स जूते लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *