Tuesday, 11 March 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab Weather Update: पंजाब में तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। आईएमडी (IMD) ने चेतावनी दी है कि 12 से 14 मार्च को पंजाब (Punjab), हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा
मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में 12 और 14 मार्च और राजस्थान में 13 से 15 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर मध्य असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।

इसके चलते आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश और बर्फबारी की चेतावनी भी दी गई है।
12 मार्च 2025 की रात से उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 14 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।