Friday, 13 June 2025
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी, कल से राज्य के कई हिस्सों में होगी बारिश
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update:
पंजाब (Punjab) के लोगों को कल से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
Weather Punjab[/caption]
बारिश की संभावना
पंजाब में 18 जून तक विभिन्न स्थानों पर गरज, बिजली, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके बाद बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार अगले सप्ताह के भीतर मानसून पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मानसून 20 जून तक पूर्वी भारत में पहुंचेगा। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 19 से 25 जून तक हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश होगी। हालांकि, दिल्ली में मानसून के आगमन का अहसास अभी से होने लगा है। [caption id="attachment_74223" align="alignnone" width="1200"]
Weather Punjab[/caption]