Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी, कल से राज्य के कई हिस्सों में होगी बारिश

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) के लोगों को कल से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

बारिश की संभावना

पंजाब में 18 जून तक विभिन्न स्थानों पर गरज, बिजली, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके बाद बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार अगले सप्ताह के भीतर मानसून पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मानसून 20 जून तक पूर्वी भारत में पहुंचेगा। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 19 से 25 जून तक हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश होगी। हालांकि, दिल्ली में मानसून के आगमन का अहसास अभी से होने लगा है। [caption id="attachment_74223" align="alignnone" width="1200"] Weather Punjab Weather Punjab[/caption]

10 दिन पहले आ सकता मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मानसून तय समय से 10 दिन पहले आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक करीब 10 दिन के ब्रेक के बाद मानसून ने एक बार फिर दक्षिण भारत में अपनी रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार से ही केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है।