ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 20 May 2025

Punjab Weather Update: पंजाब में आज सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने इस दिन बारिश का अलर्ट किया जारी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब ( Punjab ) में बढ़ती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दी है। आज भी मौसम विभाग (IMD) ने तेज पड़ रह गर्मी से राहत की कोई खबर नहीं दी है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मौसम विभाग के अनुसार 23 मई से कई जिलों में बारिश के आसार है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जिला गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर और आसपास के जिलों में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

2 दिन पंजाब में गर्मी बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल यानी 2 दिन पंजाब में गर्मी बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि इन 2 दिनों के दौरान राज्य में ना तो बारिश न ही तेज हवाएं चलने की कोई चेतावनी जारी की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान जिला बठिंडा का रिकार्ड किया गया है, जो 44.8°C बताया जा रहा है।